चंद्रपुर जिले में बल्लारपुर बाईपास के पास बीती रात तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर रिक्शे पर पलटने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल चार लोगों को तत्काल जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात बल्लार बाईपास पर अष्टभुजा मंदिर की ओर से तेज रफ्तार ट्रक रेलवे फ्लाईओवर की ओर जा रहा था। अचानक ट्रक चालक का नियंत्रण बिगड़ जाने से ट्रक बगल से गुजर रहे एक रिक्शा पर पलट गया।
घटना में रिक्शे में सवार संगीता चहांडे (56 वर्ष), अनुष्का खेरकर (22 वर्ष), प्रभाकर लोहे और ऑटो चालक इरफान खान (49 वर्ष) की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चार घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check