आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में बड़ा बदलाव करते हुए मनीष सिसोदिया को उनकी पारंपरिक सीट पटपड़गंज से हटाकर जंगपुरा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, हाल ही में AAP में शामिल हुए शिक्षक अवध ओझा को पटपड़गंज सीट से मैदान में उतारा गया है।
पार्टी ने हाल ही में शामिल हुए कई नए चेहरों को मौका दिया है, जिनमें पदमश्री जितेंद्र सिंह शंटी का नाम भी शामिल है। दूसरी सूची में पार्टी के पुराने नेताओं के साथ नए चेहरों को संतुलित तरीके से टिकट दिया गया है।
दूसरी लिस्ट के उम्मीदवारों की पूरी सूची:
नरेला: दिनेश भारद्वाज
तिमारपुर: सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
आदर्श नगर: मुकेश गोयल
मुंडका: जसबीर कराला
मंगोलपुरी: राकेश जाटव धर्मरक्षक
रोहिणी: प्रदीप मित्तल
चांदनी चौक: पुनर्दीप सिंह साहनी
पटेल नगर: प्रवेश रतन
मादीपुर: राखी बिडलान
जनकपुरी: प्रवीण कुमार
बिजवासन: सुरेंद्र भारद्वाज
पालम: जोगिंदर सोलंकी
जंगपुरा: मनीष सिसोदिया
देवली: प्रेम कुमार चौहान
त्रिलोकपुरी: अंजना पारचा
पटपड़गंज: अवध ओझा
कृष्णा नगर: विकास बग्गा
गांधी नगर: नवीन चौधरी
शाहदरा: पद्मश्री जितेंद्र सिंह शंटी
मुस्तफाबाद: आदिल अहमद खान
पार्टी ने अपनी पहली सूची नवंबर में जारी की थी, जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इनमें ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा, और जुबैर चौधरी जैसे नेता शामिल हैं, जो हाल ही में कांग्रेस या बीजेपी छोड़कर AAP में आए थे।
पहली लिस्ट के कुछ उम्मीदवार:
छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर
लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी
सीमापुरी से वीर सिंह धींगान
करावल नगर से मनोज त्यागी
AAP का प्रदर्शन: आम आदमी पार्टी ने 2015 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, जहां उसने 70 में से 67 सीटें जीती थीं। 2020 में यह आंकड़ा घटकर 62 रह गया, लेकिन पार्टी ने अपना दबदबा बनाए रखा।
- दिल्ली चुनाव: AAP की नई लिस्ट में बड़ा बदलाव, सिसोदिया की सीट बदली
- पटपड़गंज से हटे सिसोदिया, अवध ओझा बने AAP का नया चेहरा
- दिल्ली चुनाव 2025: AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, नए चेहरों को मिला मौका
- ‘आप’ की नई रणनीति: मनीष सिसोदिया जंगपुरा से लड़ेंगे चुनाव
- दिल्ली चुनाव: अरविंद केजरीवाल की टीम में नए और पुराने का संतुलन
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check