तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक फैन का मजेदार किस्सा शेयर किया.
सेल्फी से परेशान होते हैं शैलेश?
लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में शैलेश ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई सारी बातें बताईं. फैंस के सेल्फी लेने से परेशान होते हैं? इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं उनसे परेशान नहीं होता हूं. जो लोग ये कहते हैं कि वो परेशान होते हैं वो बिल्कुल झूठ बोल रहे होते हैं. परेशान इंसन तब होता है जब सेल्फी लेने वाले न रहें कि अब तो कोई नोटिस ही नहीं हो रहा है. वो मोहब्बत है.’
आगे उन्होंने कहा, ‘कई बार ये दिक्कत हो जाती है कि लोग ऐसे सवाल कर लेते हैं कि आपको जवाब देते नहीं बनता. मुझे याद आता है कि मैं एक बार कोलकाता से आ रहा था तो एक साहब मुझे फ्लाइट में मिले. उन्हें देखकर लग गया था कि ये बातचीत करना चाहते हैं. मैं पढ़ रहा था. वो साहब मेरे पास आए और मेरे साइड वाली सीट पर बैठे (सीट खाली थी). अब ये निजता का हनन तो था ही लेकिन उनका सवाल बड़ा मजेदार था. वो मुझे देखकर बोले एक शो से खर्चा चल जाता है? अब मैं उनको क्या बताता कि चलता है या नहीं. तो कई बार ऐसी दिक्कतें होती हैं. आम इंसान प्यार करता है और उसे पता नहीं होता कि क्या बात करनी है. कहां से शुरू करूं तो ऐसी चीजें हो जाती हैं. कई बार हम फ्लाइट पकड़ने के लिए भाग रहे होते हैं और फैंस कहते हैं कि एक फोटो दे दीजिए. आपकी फ्लाइट भले ही चली जाए…’
यह भी पढे –
क्या आप भी हैं गले की खराश और दर्द से परेशान, राहत पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check