सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 33-ए के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला। प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला गरीब परिवार की प्रतीत होती है।
चंदर ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार महिला अपने किसी दोस्त के पास गई थी और आशंका है कि वहीं उसकी मौत हुई तथा आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के मकसद से उसे कंबल में लपेट कर यहां फेंक दिया था।उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check