आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार घेरा। उन्होंने कहा कि अडाणी ने फर्जी तरीके से कंपनियां खड़ी कर अपने शेयर बढ़ाए हैं। लोगों ने इनकी कंपनी में पैसा लगाया और बाद में इन कंपनियों के शेयर गिर गए तो 850 हजार करोड रुपए लोगों के डूब गए।
संजय सिंह ने रविवार को आप पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में गया तो कोर्ट ने सेबी को जांच के आदेश दिए। सेबी ने भी गोलमोल जांच की, लेकिन हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि अडाणी की कंपनियों में सेबी की अध्यक्ष और उनके पति ने भी पैसा लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट की मोदी सरकार को भनक लग गई तो तीन दिन पहले मोदीजी ने संसद का सत्र खत्म करवा दिया। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि अपने दोस्त अडाणी को बचाने के लिए मोदी सरकार ने उसी सेबी अध्यक्ष से जांच कराई जिसने अडाणी के साथ मिलकर घोटाला किया है। उन्होंने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।
यह भी पढ़े :-
एंड्रॉइड स्मार्टफोन में इन खास तरीकों से करें Spam Calls को ब्लॉक, जानें यहां
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check