देशभर में गणोशोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आम आदमी से लेकर दिग्गजों के घर गणपति बप्पा का आगमन हो चुका है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने गणपति बप्पा की तस्वीरें शेयर की हैं।
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में गणेशोत्सव काफी लोकप्रिय है। कई कलाकार अपने घरों में गणेश प्रतिमाएं रखकर त्योहार मना रहे हैं। उसी तरह इस बार भी सलमान खान की बहन के घर पर गणेश जी की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अर्पिता के घर दर्शन के लिए पहुंचे हैं।अर्पिता के भाई सलमान खान और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दोनों एक साथ अर्पिता के घर पहुंचे हैं। इस बार सलमान ने नीली शर्ट और काली पैंट पहनी हुई है।
एकनाथ शिंदे ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। उनका एक साथ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो पर कई लोगों ने लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर दी है।शाहरुख खान, कार्तिक आर्यन, शिल्पा शेट्टी, मनीष मल्होत्रा, अर्पिता खान और आयुष शर्मा, सारा अली खान और कुछ अन्य बॉलीवुड कलाकारों के घर बप्पा का आगमन हो चुका है। कई कलाकार बप्पा के दर्शन के लिए एक दूसरे के घर पहुंचे।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check