मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक मंदिर की दीवार गिरने से आठ बच्चों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सागर, मध्य प्रदेश में एक हृदय विदारक दुर्घटना में अनेक मासूम बच्चों की मृत्यु के समाचार से मन दुखी है। वे प्रार्थना करती हैं कि ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिवारजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वे घायल हुए बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दर्दनाक हादसे में कई मासूम बच्चों की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। असीम पीड़ा की इस घड़ी में मेरी गहन संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
यह भी पढ़े :-
हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हुई, 40 से ज़्यादा लोग अब भी लापता
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check