कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने सभी को चौंका दिया. गणेश चतुर्थी के अवसर का जश्न मनाने के लिए अभिनेता को ‘लुंगी’ में सेट पर दौड़ते देखा गया. बिग बी ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट पोस्ट पर भी इसके बारे में लिखा- कौन कहता है कि ‘मुंडू ‘, यानी वेष्टि पहन कर दौड़ा नहीं जाता!!!!
केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन ने लुंगी में लगाई दौड़
80 वर्षीय अभिनेता ने अपने व्लॉग में लिखा कि उन्होंने यही पहनना क्यों चुना. उन्होंने लिखा, “यह उत्सव का मौसम है…नवरात्रि का…उत्सव का…हमारी सदियों पुरानी परंपराओं और मान्यताओं के ‘संस्कार’ को एक साथ लाने का…और इसकी एकता में… हम केबीसी को देश के प्रत्येक हिस्से से अलग-अलग पारंपरिक परिधानों के साथ डिजाइन करते हैं… और मेरे लिए केरल का पारंपरिक पहनावा ‘वेष्टि’… गर्व और खुशी का क्षण है…”.
उन्होंने आगे कहा, “गणपति स्थापना के इस उत्सव के दिन शांति और प्रेम और सभी अच्छाईयां बनी रहें… वह हमें अपनी देखभाल में रखें और हमें हमेशा सुरक्षित रखें… और हम सभी को आशीर्वाद दें, प्यार और शुभकामनाएं”.
फैंस ने किया ऐसे रिएक्ट
पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए, एक फैन ने लिखा, “आप एक लीजेंड हैं सर!” दूसरे ने लिखा, “आप उस पारंपरिक पहनावे में बहुत प्यारे लग रहे हैं”, एक प्रशंसक ने यह भी लिखा, “हमारी भारतीय परंपराओं को जीवित रखते हुए… इस बार वेष्टी… सर आप इसमें हमेशा की तरह ऊर्जावान और एनर्जी से भरपूर दिख रहे है”.
इन सबके बीच शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है जो काफी वायरल हो रहा है. प्रोमो में एक कंटेस्टेंट को 7 करोड़ रुपये के आखिरी सवाल को अटेम्पट करने के दौरान काफी इमोशनल होते दिखाया गया है. इन सबके बीच शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है जो काफी वायरल हो रहा है. प्रोमो में एक कंटेस्टेंट को 7 करोड़ रुपये के आखिरी सवाल को अटेम्पट करने के दौरान काफी इमोशनल होते दिखाया गया है.
यह भी पढे –
क्या आपके भी बाल गुच्छों में झड़ रहे हैं? बारिश नहीं, कहीं ये एलोपेसिया की वजह से तो नहीं है,जानिए
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check