Army Agniveer Result 2024 की परीक्षा के रिजल्ट को Declared कर दिया गया है। इंडियन आर्मी के अंतर्गत अग्निवीर भर्ती 2024 की लिखित exam का result जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो इसकी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना result को check कर सकते हैं। रिजल्ट pdf file में जारी किया गया है। वेबसाइट से उस फाइल को download करना होगा और अगर उस फाइल में आपका नाम या फिर roll number है तो आप इस परीक्षा में सफल हुए हैं।
आपको बता दें कि अग्निवीर जीडी के पदों की भर्ती के लिए यह परीक्षा अप्रैल महीने की 22, 23, 24, 25 और 29 तारीख को आयोजित कराई गई थी। इसके अलावा अग्निवीर जनरल ड्यूटी वुमेन एमपी, अग्निवीर टेक, अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए परीक्षा 30 अप्रैल को कराई गई थी। वहीं अग्निवीर office assistant की परीक्षा 3 मई 2024 को आयोजित कराई गई थी।
अन्य राज्यों में ARO के पदों का रिजल्ट भी 1-2 दिन में जारी कर दिया जाएगा। अभी तक राजस्थान के अलवर, जयपुर, जोधपुर, झुंझुनू समेत विभिन्न एआरओ के तहत अग्निवीर जीडी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर टेक, अग्निवीर नर्सिंग असिस्टेंट और अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट के नतीजे को जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़े:केजरीवाल के बयान पर मोदी का पलटवार, बोले केजरीवाल को संविधान पढ़ने की जरूरत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check