मौसम बदलते ही बालों और त्वचा पर असर पड़ने लगता है। बारिश के मौसम में जब बाल झड़ने लगते हैं तो त्वचा चिपचिपी लगने लगती है। त्वचा का रंग काला पड़ने लगता है। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने में नारियल का तेल और नींबू का रस बहुत मददगार है। इन दोनों को साथ में लगाने से त्वचा और बालों की कई समस्याओं में फायदा मिलता है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि नारियल तेल और नींबू का रस प्रयोग त्वचा और बालों की समस्याओं के लिए कैसे करना है और यह मिश्रण त्वचा और बालों की किन समस्याओं में फायदा करता है।
नारियल तेल-नींबू रस लगाने के फायदे
1. स्किन टैनिंग को करे दूर- नारियल तेल और नींबू का मिश्रण स्किन टैनिंग को दूर करने में लाभकारी है। धूप में जाने की वजह से बॉडी पर टैनिंग होने लग जाती है। जिस वजह से शरीर का नैचुरल ग्लो छुप जाता है। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी से जूझ रहे हैं तो नारियल तेल और नींबू का रस आपके बहुत काम आ सकता है।
उपयोग का तरीका
3 चम्मच नारियल तेल और आधा नींबू का रस मिलाकर पूरे शरीर पर लगाएं। जहां पर टैनिंग ज्यादा हो वहां पर अच्छे से मलें। इस मिश्रण को लगाने के करीब 10-15 मिनट बाद नहा लें। इस तरह आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। शरीर पर कुछ भी ट्राय करने से पहले पैच टैस्ट कर लें। कुछ लोगों की स्किन सेंसटिव होती है, इसलिए एलर्जी भी हो सकती है। स्किन टैनिंग को दूर करने में नारियल पानी भी लाभदायक है।
2. बालों का झड़ना रोके- बारिश का मौसम आते ही बालों के झड़ने की समस्याबढ़ने लगती है। बाल जड से टूटने लग जाते हैं। दूसरा डैंड्रफ बढ़ जाता है जिस वजह से बाल और टूटते हैं। बाल झड़ने की वजह से बालों का घनत्व भी कम हो जाता है। बदलते मौसम के साथ अगर आप भी ऐसी ही परेशानियां झेल रहे हैं तो नारियल तेल और नींब आपके बहुत काम आएगा। नारियल तेल में विटामिन के, ई और नींबू में विटामिन सी पाया जाता है। ये दोनों गुण स्वस्थ और मजबूत बालों के लिए जरूरी हैं।
उपयोग का तरीका-d3 छोटे चम्मच नारियल के तेल में आधा नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को नहाने से 20 मिनट पहले बालों पर लगाएं। इससे बालों की जड़ों में अच्छे से मालिश करें। 20 मिनट बाद सिर को धो लें। इस मिश्रण को आप हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि कोई भी तेल रात भर बालों में नहीं लगाना है। नहाने से 20 या 30 मिनट पहले ही लगाएं। ज्यादा देर तेल लगाने से डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है।
3. बालों को चकमदार और घना बनाए- बालों का झड़ना, डैंड्रफ होना या बालों की चमक चले जाना, फ्रिजी हेयर रहना आदि परेशानियों में भी नारियल तेल और नींबू का रस फायदेमंद है। बालों के लगातार झड़ने की वजह से बालों का घनत्व कम हो जाता है। जिस वजह से बाल रूखे और बेजान भी हो जाते हैं। इन परेशानियों को दूर करने में भी नारियल तेल और नींबू का रस मदद करता है। नारियल तेल और नींबू के रस की सिर पर मालिश करने से स्कैल्प साफ होती है और बाल धोने के बाद बाल चमकदार होते हैं।
4. बालों को सफेद होने से बचाए- असमय बालों का सफेद होना शरीर में कई विटामिन और मिनरल्स की वजह से हो सकता है। या फिर जेनेटिक परेशानी भी हो सकती है। तो वहीं, तनाव भी असमय बालों के सफेद होने की वजह बनता है। नारियल तेल और नींबू में ऐसे गुण होते हैं जो बालों को असमय सफेद होने से बचाते हैं। नारियल तेल में विटामिन के, ई और नींबू का विटामिन व एंटी-फंगल प्रॉपर्टीज बालों को स्वस्थ रखती हैं। इसलिए बाल असमय सफेद होने से बच जाते हैं। दूसरा नारियल तेल और नींबू में जरूरी प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं जो बालों को असमय सफेद होने से रोकते हैं।
5. सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन- त्वचा की चमक अगर चली गई है तो नारियल तेल और नींबू आपकी चेहरे की चमक को वापस लाएगा। नारियल तेल से चेहरे की मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है जिस वजह से त्वचा में निखार आता है। त्वचा मुलायम बनती है।
नारियल तेल और नींबू के रस में ऐसे विटामिन और खनिज पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होते हैं। इनके सही प्रयोग से उचित लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें:
पैरों के तलवों में दर्द के कारण और इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check