सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है बुरांश का पानी, जानिए कैसे करें इसका इस्तेमाल

बुरांश पहाड़ों में उगने वाला अत्यंत लाभकारी और शक्तिशाली औषधीय गुणों वाला पेड़ है। बुरांश के पेड़ का औषधीय उपयोग कई प्रकार से किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है और त्वचा संबंधी समस्याओं में भी राहत मिलती है।बुरांश को हिमालय का अनमोल रत्न भी माना जाता है। बुरांश के फूलों के पानी का इस्तेमाल शरीर की कई गंभीर समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। विटामिन, मिनरल्स और अनेकों पोषक तत्वों से युक्त बुरांश के पानी का औषधीय इस्तेमाल कई समस्याओं में किया जाता है।

बुरांश के फूलों के फायदे-बुरांश के फूलों के पानी का इस्तेमाल करने से स्किन समेत कई समस्याओं में फायदा मिलता है। इसका सेवन शरीर को मजबूत बनाने से लेकर कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एसके पांडेय कहते हैं, “बुरांश के फूल के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, कैरोटीन और ल्यूटिन आदि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।” इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को कई अनोखे फायदे मिलते हैं।

बुरांश के पानी का इस्तेमाल करने के मुख्य फायदे इस तरह से हैं-

1. पौष्टिक गुणों से भरपूर- बुरांश पानी विटामिन सी, ए, के और बी की अच्छी मात्रा होती है। यह भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है, शरीर को मजबूत बनाता है। नियमित रूप से बुरांश के पानी का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।

2. हार्ट के लिए फायदेमंद- बुरांश पानी में एंटीऑक्सीडेंट सींबा, कैरोटीन, और ल्यूटिन आदि भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

3. पाचन को ठीक करने में मददगार- बुरांश के पानी में मौजूद विटामिन सी की मात्रा पाचन को सुधारने में मदद करती है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

4. ताकत और ऊर्जा बढ़ाए- बुरांश के पानी का सेवन करने से शरीर की ताकत और ऊर्जा बढ़ाने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद शुगर की प्राकृतिक मात्रा भूख को कंट्रोल करने और शारीरिक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है।

5. मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में फायदेमंद- बुरांश के पानी का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने में फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से चिंता और तनाव को कम करने में मदद मिलती है।

6. वजन कम करने में मददगार- बुरांश पानी में मौजूद गुण भूख कम करने और पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से वजन कम करने में फायदा मिलता है।

7. स्किन के लिए फायदेमंद- बुरांश के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिंस स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। आप इसे सीधे स्किन पर भी लगा सकते हैं और सेवन भी कर सकते हैं।

गहरे लाल रंग का यह फूल कई समस्याओं और बीमारियों में भी फायदेमंद माना जाता है। बुरांश के फूल का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी से लेकर कई गंभीर समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:

रोजाना लौकी का जूस क्यों नहीं पीना चाहिए? जानिए एक्सपर्ट की राय