हमारे शरीर को सभी प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। शरीर के विकास में सभी पोषक तत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें से किसी की भी कमी से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कैल्शियम, खनिज और प्रोटीन की तरह, एक अन्य पोषक तत्व सेलेनियम है। हमारे शरीर और मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सेलेनियम की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में सेलेनियम की कमी हो जाए तो वह हृदय रोग और थायराइड जैसी समस्याओं से ग्रस्त हो जाता है।गौर करने वाली बात यह है कि प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा लोग किसी अन्य पोषक तत्व की बात ही नहीं करते हैं। सेलेनियम क्या है, इसकी कमी के कारण क्या हैं और सेलेनियम की कमी होने पर इसकी पूर्ति कैसे की जा सकती है। आईये जानते है।
सेलेनियम क्या है-
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि सेलेनियम एक प्रकार का मिनरल है। सेलेनियम मुख्य रूप से प्रोटीन को बनाने में मदद करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट एंजाइम की तरह काम करता है। डाइटिशियन की मानें तो सेलेनियम थायराइड ग्रंथि की कार्यप्रणाली, डीएनए के उत्पादन और शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। महिलाओं के शरीर में अगर सेलेनियम की मात्रा सही हो, तो यह गर्भपात के जोखिम को भी कम करता है।
सेलेनियम की कमी होने के कारण –
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि सेलेनियम की कमी के मामले बहुत की कम देखने को मिलते हैं। मुख्य रूप से जो लोग पोषण युक्त डाइट ले रहे हैं, उनमें सेलेनियम की कमी नहीं होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सेलेनियम को विटामिन ई की कमी से जोड़कर देखा जाता है। जो लोग विटामिन ई युक्त आहार का सेवन करते हैं, उनमें सेलेनियम की कमी नहीं देखी जाती है। अगर किसी व्यक्ति में सेलेनियम की कमी होती है, तो उसका मुख्य कारण पेट से संबंधी कोई सर्जरी हो सकती है।
सेलेनियम की कमी के लक्षण-
सेलेनियम की कमी होने पर व्यक्ति में नीचे बताए गए लक्षण नजर आते हैं।
- उल्टी होना
- सिर दर्द
- बेहोशी होना
- भ्रम की स्थिति
सेलेनियम की कमी को कैसे पूरा करें?
डाइटिशियन का कहना है कि सेलेनियम की कमी को खानपान के जरिए ठीक किया जा सकता है। आप नीचे बताए गए फूड आइटम को रोजमर्रा के खानपान में शामिल करके सेलेनियम की कमी को पूरा कर सकते हैं।
- फिन मछली
- शेलफिश
- साबुत अनाज
- ब्राजील नट्स
- बीन्स
- दाल
हमें उम्मीद है कि आप सेलेनियम के महत्व को समझ गए होंगे और इस लेख को पढ़ने के बाद आपके आहार में सेलेनियम की कमी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें:
डायबिटीज के मरीज सुबह के नाश्ते में न करें ये 7 गलतियां, बढ़ सकती है परेशानी
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check