आम को पानी में भिगोकर खाने की परंपरा पुराने समय से चलती आ रही है. लेकिन, ज़्यादातर लोगो को यह नहीं पता है कि उन्हें ऐसा क्यों करना चाहिए. अगर आप आम को पानी में भिगोए बिना खाते हैं तो स्किन और पेट से जुड़ी कई प्रॉब्लम हो सकती हैं. इसके अलावा भी कई कारण हैं जिनकी वजह से आपको आम को खाने से पहले पानी में जरूर भिगोना चाहिए.
फाइटिक एसिड को हटाने में करे मदद
आम में नेचुरल फाइटिक एसिड नामक यौगिक पाया जाता है, जिसे पोषक तत्व-विरोधी माना जाता है. फाइटिक एसिड कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे खनिजों के अवशोषण को रोकता है, जिससे शरीर में खनिजों की कमी हो सकती है. ऐसे में आम को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोने से भी फाइटिक एसिड को हटाने में सहायता मिल सकती है.
कीटनाशकों को बाहर निकालने में सहायक
आम में कई तरह के कीटनाशकों का भी उपयोग किया जाता है. ऐसे में ये रसायन पाचन तंत्र से जुड़ी प्रॉब्लम पैदा कर सकते हैं. जैसे सिरदर्द, कब्ज और अन्य प्रॉब्लम. यह बहुत हानिकारक है और त्वचा, आंख और श्वसन में जलन के साथ-साथ एलर्जी भी पैदा कर सकता है. इसलिए इन सब से बचने के लिए आम को पानी में भिगोकर रखें.
बालों का झड़ना और ड्राई स्किन-मुहांसे, इस पोषक तत्व की कमी का संकेत
पेट में गर्मी होने से रोके, पाचन आसान होगा
अगर आम को बिना भिगोए खाते हैं तो इससे पेट में गर्मी बढ़ती है और इस गर्मी से फोड़े-फुंसी या एसिडीटी ही नहीं, दस्त भी लग सकते है.
यह भी पढ़े:
डस्टबिन से कूलर बनाकर आप भी गर्मी को कर सकते है बाय बाय, कम कीमत में मिलेगी बड़ी राहत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check