गर्मी के मौसम में हमारी त्वचा डल और बेजान होने लगती है। खासकर लोगों को सनबर्न और टैनिंग का बहुत ज्यादा खतरा रहता है। ऐसे मौसम में आपकी त्वचा को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। अपनी त्वचा की देखभाल के लिए पार्लर और सैलून जाने के बजाय इन कुछ घरेलू उपायों को आजमाएं। ये नुस्खे आपकी त्वचा के लिए बेहद कारगर साबित होंगे।हम जिस नुस्खे की बता कर रहे हैं वो है मुल्तानी मिटटी, इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन को इंस्टेंट ग्लो मिलता है। चलिए हम आपको बताते हैं मुल्तानी मिटटी आपकी स्किन के लिए कैसे असरदार है और आपको इसका फेस पैक कैसे बनाना है?
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- मुल्तानी मिटटी – मुल्तानी मिट्टी लगाने से स्किन की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, स्किन पर चमक आती है और मुहांसों, टैनिंग की समस्याएं दूर होती है।
- आधा कप पपीता – बीटा कैरोटीन से भरपूर पपीता स्किन के लिए भी एंटी एजिंग की तरह काम करता है।
- केला – केला सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही स्किन के लिए भी बेहतरीन है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर केला त्वचा को सॉफ्ट, चमकदार बनाता है।
- चम्मच दही – दही स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाकर स्किन को नरिश करता है।
- चुटकी भर हल्दी – चुटकी भर हल्दी डेड स्किन और झाई और झुर्रियों को खत्म करता है।
- आधा चमच शहद – शहद आपकी स्किन को को शाइनी बनाता है।
फेस पैक बनाने की विधि
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी को पानी में मिलाकर भिगोकर रख दें। – अब एक ग्राइंडर जार में आधा कप पपीता, केला, 3 चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी, आधा चम्मच शहद डालकर बारीक पीस लें. अब इस मिश्रण को मुल्तानी मिट्टी में मिला लें. ध्यान रखें कि मिट्टी में गांठें न रहें. इस पेस्ट को अच्छे से मिला लें. अब इस फेस पैक को एक कंटेनर में रख लें। आप इस फेस पैक को फ्रिज में रखकर एक हफ्ते तक रख सकते हैं।अब आप ज़रा सा पैक निकालकर आप अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं। 15 मिनट के बाद अपना चेहरा साफ़ पानी से धोएं। इस फेस पैक को लगाने के बाद आपकी स्किन एक्स्ट्रा सॉफ्ट और मुलायम होगी साथ ही टैनिंग से भी छुटकारा मिलेगा। इस फेस पैक को आप हफ्ते में 3 बार लगाएं।
यह भी पढ़ें:
गर्मियों में त्वचा की देखभाल है जरूरी, इन फूड्स से बनाएं तरोताजा और हाइड्रेटिंग
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check