शरीर की ज्यादातर बीमारियाँ पेट से संबंधित होती हैं। ऐसे में अपने पेट की सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छा है। हाल ही में आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भावसार सावलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर पेट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद ड्रिंक्स के बारे में बताया है. आइए जानते हैं इन हर्बल ड्रिंक्स के बारे में।
1.हर्बल टी- सीसीएफ टी यानी जीरा, धनिए और सौंफ की चाय आपके पेट के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत अच्छी है। यह बॉटलिंग, मेन्स्ट्रूअल क्रैम्प्स जैसी परेशानियों से भी राहत दिलाती है। यह हर्बल टी ब्लड शुगर को मैनेज करती है। इसके नियमित सेवन से पेट दर्द, मतली और उल्टी जैसी परेशानियां दूर होती हैं। यह टेस्टी चाय मेंटल हेल्थ के लिए भी अच्छी है। इसे आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आप 1-1 टीस्पून जीरा, धनिया और सौंफ ले लें। अब इन्हें एक गिलास पानी में 3 से 5 मिनट के लिए उबालें। जब पानी आधा हो जाए तो इसे छान कर गुनगुना सेवन करें।
2.गिर या ए 2 गाय का घी- घी को लेकर कई लोगों के अपने विचार हैं। कुछ लोग इसे फैट से जोड़कर देखते हैं। हालांकि आयुर्वेद में गिर या ए 2 गाय के घी को अमृत समान माना गया है। यह आपकी फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ के लिए अच्छा है। इसका मीठा स्वाद और ठंडी तासीर वात और पित्त के बैलेंस को बनाए रखता है। यह आपके पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे बॉडी टिश्यू को पूरा पोषण मिलता है। साथ ही यह मसल्स को मजबूती भी देता है। इसके नियमित और सीमित सेवन से आपकी मेमोरी, स्किन, हेयर भी अच्छे होते हैं। यह फर्टिलिटी और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है।
3. मिश्री- मिश्री आज भी प्रसाद के रूप में दी जाती है। इसका एक कारण ये भी है कि यह शुगर का सबसे शुद्ध रूप है, जिसमें कोई केमिकल नहीं होता है। आयुर्वेद में भी इसका उपयोग किया जाता है। अगर आप सामान्य चीनी की जगह मिश्री का सेवन करेंगे तो आपको कई फायदे हो सकते हैं। यह गट को हेल्दी रखने के साथ ही वेट लॉस, पीसीओडी, आॅटो इम्यून डिसऑर्डर आदि परेशानियों को हल करता है।
4.अदरक- सूखी अदरक यानी सोंठ को आयुर्वेद में ‘विश्व भेषज’ के नाम से जाना जाता है। यह एक पावरफुल जड़ी-बूटी है जो लगभग सभी डाइजेशन प्रॉब्लम को दूर करती है। आप इसे किसी भी तरीके से ले सकते हैं। अदरक की चाय, काढ़े और तेल सभी गुणकारी होते हैं। यह मतली, अपच, मसल्स पेन, फैट बर्न, सूजन, खांसी-जुकाम, गले में खराश से राहत दिलाने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल और ब्लड शुगर दोनों के लेवल को कम करता है।
5. छाछ- स्वाद के साथ सेहत भी चाहिए तो छाछ आपके लिए बेस्ट है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में तो यह अमृत के समान है। यह आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर पाचन में सुधार करती है। यह कफ और वात दोनों को बैलेंस भी करती है। अपने लंच में हर किसी को छाछ को जरूर शामिल करना चाहिए। यह अपच दूर करने के साथ ही सूजन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल परेशानी, एनीमिया, भूख न लगने जैसी समस्याओं का भी इलाज है।
यह भी पढ़ें:
अगर आपको दिखें ये 5 संकेत तो समझ जाएं कि आपका लीवर पूरी तरह से खराब हो चुका है
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check