अगर आपको दिखें ये 5 संकेत तो समझ जाएं कि आपका लीवर पूरी तरह से खराब हो चुका है

लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह शरीर में मौजूद गंदगी और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इसके अलावा यह भोजन को पचाने वाले पित्त प्रोटीन और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में भी मदद करता है। लीवर शरीर में ऊर्जा संचय करने के लिए भी जिम्मेदार है। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल के कारण लिवर की सेहत को काफी नुकसान पहुंच रहा है।अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो लिवर डैमेज भी हो सकता है। लिवर खराब होने पर शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अगर समय रहते इन लक्षणों को पहचान लिया जाए तो आप कई गंभीर परिणामों से बच सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर खराब होने का संकेत हो सकते हैं।

जी मिचलाना और उल्टी- अगर आपको बार-बार उल्टी और जी मिचलाने जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। अक्सर लोग इसे गैस की परेशानी समझ कर इग्नोर करने की गलती कर बैठते हैं। अगर आपको लंबे समय से इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

अत्यधिक थकान- अत्यधिक थकान या एनर्जी की कमी महसूस होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। अगर सही खानपान और पर्याप्त आराम के बावजूद आपको हर समय थकान महसूस होती है, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

पेट का आकार बढ़ना- क्रॉनिक लिवर डिजीज की वजह से पेट के आकार में बदलाव दिखाई दे सकता है। ऐसा पेट में तरल पदार्थ जमा होने की वजह से होता है। अगर बिना वजह आपके पेट का आकार बढ़ रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

त्वचा में खुजली- त्वचा में खुजली होना भी लिवर डैमेज का एक लक्षण हो सकता है। लिवर में पित्त का स्तर बढ़ने के कारण स्किन में काफी ज्यादा खुजली होने लगती है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पैरों में सूजन- लिवर डैमेज होने का एक लक्षण पैरों में सूजन भी हो सकता है। दरअसल, लिवर खराब होने पर पैरों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिससे पैरों व टखनों में सूजन आ जाती है। अगर आपको अपने पैर बिना वजह सूजे हुए नजर आ रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

जब लिवर खराब हो जाता है तो शरीर में कई तरह के संकेत दिखाई देने लगते हैं। आपको इन संकेतों पर ध्यान देना चाहिए और समय पर इलाज कराना चाहिए। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि ये लक्षण लिवर खराब होने के कारण ही हों। कोई भी दवा या इलाज शुरू करने से पहले अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

यह भी पढ़ें:

कैंसर को हराया, लेकिन कीमो ने दिमाग पर किया असर – सोनाली बेंद्रे