नींद भी अच्छी आएगी और पेट भी साफ रहेगा,गुनगुने पानी के साथ फांक ले ये चीजें

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छी और गहरी नींद बहुत जरूरी है। यह न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने में भी कारगर है। लेकिन कुछ लोगों को रात में अच्छी नींद नहीं आती,जिसके कारण उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आपको अच्छी और गहरी नींद नहीं आ रही है तो आप रात को गुनगुने पानी में कुछ चीजें मिलाकर सो सकते हैं। इससे पेट या शरीर में होने वाली समस्याओं को कम किया जा सकता है, जिससे शरीर को आराम मिलता है। ऐसे में आपको अच्छी और गहरी नींद आती है।

गुनगुने पानी के साथ अजवाइन- कई बार पेट में गैस और अपच की वजह से अच्छी और गहरी नींद नहीं आती है. ऐसे में आपको रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करना चाहिए। यह पेट को ठीक करके आपकी नींद को बेहतर बनाता है। यह गैस और अपच से भी राहत दिला सकता है।

गुनगुने पानी के साथ सौंफ- गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच सौंफ को फांक लें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा। साथ ही आपका गट हेल्थ बेहतप होता है, जो आपकी नींद को लाने में प्रभावी हो सकता है। अगर आप अच्छी और गहरी नींद लाना चाहते हैं, तो इस मिश्रण का सेवन जरूर करें।

गुनगुना पानी और काला नमक के फायदे- अच्छी और गहरी नींद के लिए गुनगुने पानी के साथ काला नमक खाएं। यह पाचन की गड़बड़ी को ठीक करने के साथ-साथ नींद को भी बेहतर कर सकता है। इससे पेट में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है। साथ ही यह आपके बॉडी को रिलैक्स करने में प्रभावी होता है।

गुनगुना पानी और सोंठ पाउडर- रात को सोने से पहले 1 चम्मच सोंठ पाउडर गुनगुने पानी के साथ लें। इससे कब्ज से राहत मिलती है. साथ ही यह आपकी नींद को बेहतर बनाने में भी कारगर है। इससे शरीर को आराम मिलता है, जिससे नींद बेहतर करने में मदद मिलती है।

त्रिफला चूर्ण और गुनगुना पानी के फायदे- रात को सोने से पहले गुनगुने पानी त्रिफला चूर्ण का सेवन करें। त्रिफला चूर्ण में तीन जड़ी-बूटियां मौजूद होती हैं, जो आपके समग्र शरीर को विकसित कर सकता है। यह नींद को बेहतर कर सकता है। साथ ही पाचन के लिए भी काफी अच्छा हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको अच्छी नींद आए और पाचन की गड़बड़ी ठीक हो, तो रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।

यह भी पढ़ें:

गर्मियों में खाते हैं आम के साथ रोटी या पुरी, डाइटिशियन से जानें इसके नुकसान