अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन हैं। अनुष्का के इस खास दिन को पति विराट कोहली ने और स्पेशल बना दिया है। क्रिकेटर ने अभिनेत्री के कई खूबसूरत तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एक प्यारा सा मैसज भी लिखा है। तो आइए आपको बताते हैं क्या लिखा है विराट ने अपनी पत्नी अनुष्का के बारे में —
विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। चाहे कोई भी मौका हो वे अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। आज अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है, ‘आप अगर मुझे नहीं मिलती तो शायद मैं खुद को खो देता। आपके होने से मैं हूं’।
विराट कोहली आगे यह भी लिखते हैं, ‘आप मेरी जिंदगी का उजाला हो। आप से मैं बहुत प्यार करता हूं। आपको जन्मदिन मुबारक हो’। विराट कोहली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने बच्चों संग पारिवारिक जीवन का मजा ले रही हैं। इसी साल अभिनेत्री फरवरी में दूसरी बार मां बनी हैं। अनुष्का और विराट प्यारे से बेटे अकाय में माता-पिता बने हैं।
विराट कोहली के पोस्ट पर उनके एक प्रशंसक ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, ‘आप अनुष्का शर्मा के सबसे बड़े चीयरलीडर हैं। आपने हर उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया है। वहीं अनुष्का भी हर कदम पर आपके साथ खड़ी रही हैं’।
यह भी पढ़ें:
अगर आपके फ़ोन की बैटरी भी जल्दी खत्म हो जाती है, तो ये ट्रिक है आपके बड़े काम की
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check