ओट्स हेल्थ के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है। इसमें फाइबर की बहुत अधिक मात्रा होती है, जिससे पाचन की प्रॉब्लम नहीं होती। इसके आलावा इसमें विटामिन-ई, बी, आयरन, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी पाए जाते हैं, जो हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं।हमेशा लोग इसे नाश्ते के रूप में खाते हैं। यह शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने में हेल्प करता है लेकिन क्या आप जानते हैं. कुछ लोगों को ओट्स खाने से नुकसानदायक भी हो सकते हैं। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि हर किसी के लिए पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स फायदेमंद ही हो। कुछ लोगों के लिए ओट्स नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप रोजाना ओट्स खाते हैं, तो कुछ बातें जान लेना बहुत जरूरी है।
पाचन की समस्या हो सकती है
वैसे तो ओट्स ग्लूटेन फ्री होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, ओट्स ऐसी फैक्ट्री में प्रोसेस होते हैं जहां गेहूं, जौ, राई भी प्रोसेस होती है। जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी हो। इसके अलावा ओट्स में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, कुछ लोगों के लिए यह हजम कर पाना मुश्किल हो सकता है, जिससे गैस या पेट फूलने की प्रॉब्लम हो सकती है।
ब्लड शुगर बढ़ना है
ओट्स में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शुगर के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे ज्यादा खाने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। जिससे डायबिटीज के मरीजों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भी जरूरत से ज्यादा ओट्स का उपयोग नुकसानदायक होता है, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में कार्ब्स होते हैं, जिसकी वजह से वजन बढ़ सकता है।
फॉसफोरस से भरपूर
जिन लोगों को किडनी की प्रॉब्लम होती है, उनके लिए ओट्स हानिकारक होता है। इसमें अधिक मात्रा में फॉसफोरस पाया जाता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से मिनरल्स इम्बैलेंस हो जाते हैं, जिससे किडनी की प्रॉब्लम बढ़ जाती है।
एलर्जी
ओट्स के उपयोग से एलर्जी की संभावना कम होती है, लेकिन होती जरूर है। कुछ लोगों को इसके अधिक उपयोग से एलर्जी हो सकती है। जिससे स्किन में रैशेज या खुजली हो सकती है।
ओवर प्रोसेस्ड
कई बार बाजार में मिलने वाले ओट्स ज्यादा प्रोसेस्ड होते हैं, जैसे इंस्टेंट ओट्स या फ्लेवर ओट्स, इसमें पर्याप्त मात्रा में शुगर, फ्लेवर, कलर और प्रिजरवेटिव मिलाए जाते हैं, जो शरीर को हानि पहुंचाते हैं।
यह भी पढ़े:
घर में वाटर प्यूरीफायर लगाने से आपका समय भी बचेगा और स्वास्थ भी रहेगा दुरुस्त, जानिए कैसे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check