पूरा मामला मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर बलुआ का है.एक सिरफिरे आशिक ने महबूबा को गोली मार दी. महबूबा को गोली मारने की वजह भी अजीब थी. दरअसल, जिस लड़की को उसके प्रेमी ने गोली मारी वह अपने जीजा के साथ बाइक से जा रही थी. यही बात प्रेमी को इतनी बुरी लगी कि उसने गोली मार दी. गोली मारने वाले प्रेमी के मुताबिक बार-बार मना करने के बाद जब वह नहीं मानी तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका को गोली मार दी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंजी जो मामले की जांच कर रही है.
आपको बता दें कि यह पूरा मामला बिहार के मोतिहारी जिले का है जहां एक सिरफिरे आशिक ने महबूबा को गोली मार दी. महबूबा को गोली मारने की वजह भी अजीब थी. दरअसल, जिस लड़की को उसके प्रेमी ने गोली मारी वह अपने जीजा के साथ बाइक से जा रही थी. यही बात प्रेमी को इतनी बुरी लगी कि उसने गोली मार दी. गोली मारने वाले प्रेमी के मुताबिक बार-बार मना करने के बाद जब वह नहीं मानी तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका को गोली मार दी. घटना मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के हसनपुर बलुआ की है.
गोलीबारी की इस घटना में खुशबू कुमारी नामक लड़की घायल हो गयी. लड़की को आनन-फानन में मोतिहारी के रहमानिया में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. हसनपुर बलुआ निवासी महेंद्र बैठा की बेटी अपने जीजा के साथ मोटरसाइकिल से गांव गयी थी. इसी बीच कुछ लड़के वहां आए और लड़की से बात करना चाहते थे लेकिन लड़की ने मना कर दिया, जिसके बाद लड़कों ने फायरिंग कर दी.
गोली लड़की के कमर के नीचे लगी. लड़की के चिल्लाने के बाद स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए मोतिहारी ले आये, जहां लड़की का इलाज किया जा रहा है. घायल लड़की ने यह भी स्वीकार किया है कि कुछ लड़कों ने हमें रोकने की कोशिश की. जब हम नहीं रुके तो उन्होंने गोली चला दी. लड़की के जीजा ने यह भी बताया कि जब हम लोग गांव की तरफ घूमने निकले थे तो कुछ लड़कों ने आकर हमें रोकने की कोशिश की और फायरिंग कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें:
बालों पर लगाएं नीम का तेल, दूर होंगी कई समस्याएं और मिलेंगे ये 6 फायदे
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check