बालों पर लगाएं नीम का तेल, दूर होंगी कई समस्याएं और मिलेंगे ये 6 फायदे

अच्छे और स्वस्थ बाल हमेशा आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। आजकल ज्यादातर युवा बालों की समस्या से परेशान रहते हैं। आज के समय में गलत खान-पान और असंतुलित जीवनशैली के कारण लोगों के बाल कम उम्र में ही झड़ने, टूटने और सफेद होने लगते हैं। अगर आप भी इन लोगों में शामिल हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है।हम आपको एक ऐसा अचूक उपाय बताएंगे जो आपके झड़ते बालों की समस्या को खत्म कर देगा। जी हां, बालों पर नीम के तेल का इस्तेमाल करने से बालों से जुड़ी समस्याओं को कम किया जा सकता है। नीम के तेल में एंटी-सेप्टिक और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो बालों की खुजली, रूसी के साथ-साथ स्कैल्प की समस्याओं को भी खत्म करते हैं। आइए जानते हैं बालों में नीम का तेल लगाने के कुछ फायदों के बारे में।

1. खुजली से राहत दिलाने में मददगार-अगर आपके बाल बहुत लंबे हैं तो उनमें खुजली की समस्या हो सकती है। लेकिन बालों पर ज्यादा खुजली करना भी स्कैल्प के लिए अच्छा नहीं होता है। नीम के तेल में एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो मुख्य रूप से सिर में होने वाली खुजली से राहत दिलाने में सहायक माना जाता है। नीम के तेल में निम्बिडिन नामक तत्व पाया जाता है, जो बालों में खुजली और स्कैल्प में होने वाली जलन से आसानी से राहत दिलाता है। अगर आपके सिर में हर वक्त खुजली होती रहती है तो आप बिना किसी झिझक के नीम के तेल का इस्तेमाल अपने बालों पर कर सकते हैं।

2. बालों के विकास में मदद करता है-नीम का तेल बालों के विकास के लिए बहुत मददगार माना जाता है। नीम का तेल बालों तक पहुंचकर आपके सिर में रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे सिर में रक्त संचार तेज हो जाता है और बालों के विकास में कोई बाधा नहीं आती है। इसमें फैटी एसिड भी होता है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है।नीम के तेल को एंटी-ऑक्सीडेंट्स का भंडार माना जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई भी भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों को स्वस्थ बनाता है। इसे बालों पर लगाने या मसाज करने से आपके बालों की रुकी हुई ग्रोथ तेजी से होने लगती है।

3. डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है- डैंड्रफ की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकती है। नीम के तेल में एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो न सिर्फ स्कैल्प पर मौजूद बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करता है बल्कि डैंड्रफ की समस्या को भी खत्म करता है।बालों में नीम के तेल की मालिश करने से आपके स्कैल्प में ड्रायनेस नहीं होगी। यह बालों की जड़ों तक पहुंचकर उन्हें मॉश्चुराइज करता है, जिससे डैंड्रफ और रूसी की समस्या काफी हद तक कम होती है। यह सोरायसिस की समस्या में भी काफी मददगार होता है। इस तेल को आप हफ्ते में एक से दो बार तक प्रयोग कर सकते हैं।

4. स्कैल्प इंफेक्शन से बचाएं- कई बार स्कैल्प इंफेक्शन भी आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। बालों में कंघी करते समय भी आपको इससे परेशानी हो सकती है। नीम का तेल इस समस्या को प्राकृतिक रूप से दूर कर सकता है।नीम का तेल इस समस्या को प्राकृतिक रूप से दूर कर सकता है। नीम के तेल में पाए जाने वाले एंटी-सेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण आपके स्कैल्प को संक्रमण होने या घाव आदि को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। यह आपके सिर की गर्मी को दूर करता है और आपको ठंडक का एहसास देता है। इसमें पाया जाने वाला निम्बिडिन न केवल आपके सिर की सूजन को ठीक करता है बल्कि सोरायसिस को भी ठीक करता है। इतना ही नहीं, यह सिर पर होने वाले पिंपल्स आदि को भी ठीक करने में सहायक है।

5. जूँ हटाने में मदद करता है- जूँ की समस्या आपको हर समय परेशान कर सकती है। हालाँकि, जूँ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नीम का तेल रामबाण माना गया है। जूँओं को ख़त्म करने के लिए नीम के तेल में एज़ाडिरेक्टिन नामक एक विशेष तत्व पाया जाता है। जो जूँ की वृद्धि को रोकने में मदद करता है। अगर आपके सिर में जूँ हैं तो आपको इस तेल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आपको बता दें कि नीम के तेल की खुशबू से भी जुएं मर जाती हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले नीम का तेल लगा सकते हैं। इसके बाद सुबह उठकर अपने बालों को शैंपू से धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आपकी जूँ की समस्या आसानी से ठीक हो जाएगी।

6. गंजापन कम करे- गंजेपन की समस्या से राहत पाने के लिए आप नीम के तेल का उपयोग कर सकते हैं। नीम के तेल से गंजेपन की समस्या से पूरी तरह से निजात पाई जा सकती है यह कहना पूरी तरह से तो ठीक नहीं होगा। लेकिन हां नीम का तेल आपके बालों की रिजनरेशन में मदद कर सकता है। यह आपके बालों को नरिश करने के साथ ही बालों की जड़ को मजबूत भी करता है, जिससे आपके बालों स्ट्रेंथ मिलती है और उनका टूटना काफी हद तक कम होता है।

नीम के तेल का उपयोग कैसे करें

बालों पर नीम का तेल लगाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे रात को सोने से पहले अपने बालों में लगाएं और सुबह उठकर अपने बालों में शैम्पू कर लें। इससे आपकी डैंड्रफ और जूं की समस्या से राहत मिलेगी.
आप चाहें तो नीम के तेल से अपने सिर की गहरी मालिश करें। इससे बालों का टूटना और गिरना कम हो जाएगा।
यह काफी गाढ़ा और सुगंधित होता है, इसलिए इसे किसी अन्य तेल जैसे नारियल या बादाम के तेल के साथ मिलाकर पतला कर लें।स्कैल्प के संक्रमण को ठीक करने के लिए आप इस तेल को नींबू के रस के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं।
नीम का तेल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपके सिर में कोई गहरी चोट है तो इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:

डैंड्रफ दूर करने के लिए लगाएं ये हेयर पैक, जानिए कैसे करें इस्तेमाल