बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म शैतान ने आखिरकार डबल सेंचुरी लगा ली. अजय देवगन-आर माधवन और ज्योतिका स्टारर इस सुपरनैचुरल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की. इस फिल्म के आते ही कई बड़ी फिल्मों को शैतान ने पछाड़ दिया है. लेकिन जैसे ही फिल्म क्रू,सिनेमाघरों में पहुंची तो शैतान के कदम थोड़े लड़खड़ाए जरूर, पर नहीं रोक पाई क्रू, शैतान के खौफ को डबल सेंचुरी बनाने से.
अजय देवगन-आर माधवन और ज्योतिका स्टारर की यह फिल्म 8 मार्च को रिलीज हुई थी. इस सुपरनैचुरल फिल्म को थिएटर में लोगों का खूब प्यार मिला।रिलीज के 26 दिन बाद फिल्म ने जादुई आंकड़ा छू लिया है. अजय देवगन की फिल्म में करीना की ‘क्रू’ जरूर बाधा बनी लेकिन इसके बावजूद शैतान ने वो आंकड़ा छू लिया जो इस साल बड़ी फिल्में नहीं छू सकीं. योद्धा, आर्टिकल 370 और मडगांव एक्सप्रेस जैसी फिल्मों को खत्म कर शैतान बॉक्स ऑफिस ने जल्द ही 180 करोड़ रुपये की कमाई कर ली.
फिल्म शैतान न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर छाई रही। हालांकि, करीना कपूर खान और तब्बू की फिल्म ‘क्रू’ की रिलीज के बाद शैतान के कदम थोड़े लड़खड़ा गए, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से खुद को दूर नहीं होने दिया.हालांकि, शुक्रवार 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘क्रू’ शैतान की कमाई की राह का सबसे बड़ा कांटा बन गई. शैतान ने यह काँटा भी उखाड़कर फेंक दिया.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने मंगलवार को 201 करोड़ रुपये की कमाई की है. आपको बता दें कि फाइटर और हनु मैन के अलावा शैतान इस साल की तीसरी फिल्म है, जिसने दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये की कमाई की है।इस आंकड़े तक पहुंचने में शैतान को चार सप्ताह लगे. अजय देवगन का जन्मदिन उनके लिए लकी साबित हुआ है। शैतान के साथ-साथ वह 200 करोड़ी स्टार्स में से एक बन गए हैं. सुपरनैचुरल थ्रिलर शैतान के ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में करीब 32 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.
शैतान की कहानी एक पिता के बारे में है जो अपनी बेटी को अंधेरी ताकतों से बचाने के लिए जी-जान लगा देता है. फिल्म में आर माधवन ने शैतान का किरदार निभाया था.
यह भी पढ़े:
एक्सपर्ट की राय: पीरियड्स के दौरान क्यों आ जाते हैं पिंपल्स
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check