गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है ,अगर आप इस मौसम के अनुरूप भोजन का सेवन नहीं करते है तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है ,ऐसे में आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे टेम्परेचर बढ़ता है, वैसे- वैसे हमारे शरीर में पानी की कमी, थकान, चिड़चिड़ापन और घबराहट बढ़ने लगती है। फिर हम पानी, जूस या अन्य ठंडे पेय पदार्थो का सहारा लेते है अपने शरीर को ठंडा करने के लिए, मौसम के अनुसार फूड खाना हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इससे शरीर को सभी पोषक तत्व मिलने में मदद मिलती है तो चलिए जानते है ऐसे फूड के बारे में विस्तार से।
गर्मियों के मौसम में करें इन सुपरफूड्स का सेवन
फ्रेश फ्रूट का करें सेवन :-
गर्मियों के मौसम में तरबूज बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाता है साथ ही इस मौसम में कई रसदार फल भी पोषण के लिए पसंद किए जाते है जैसे – नींबू, लाइम, अंगूर, आम, संतरा, अनानास, स्ट्रॉबेरी और टमाटर जैसे खट्टे फल विटामिन सी और ए, बी, ई और के जैसे अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।विटामिन सी हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम के लिए भी अच्छा होता है। स्वस्थ दांतों और मसूड़ों के लिए भी अच्छा होता है। तरबूजा और खरबूजा जैसे हाइड्रेटिंग फल गर्मी के महीनों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। विटामिन सी से भरपूर, वे शरीर में हाइड्रेशन स्तर को बनाए रखते है।

मीट की जगह सोयाबीन का उपयोग :-
गर्मियों के मौसम में मांस का सेवन कम करने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह पाचन के दौरान शरीर में अधिक गर्मी पैदा करता है। सोयाबीन अंडे और मांस के अच्छे विकल्प के रूप में काम कर सकते है। यह आवश्यक खनिज, प्रोटीन और विटामिन बी से भरपूर है, जो इसे आपके लिए एक संतुलित डाइट बनाता है।

मशरूम का सेवन :-
मशरूम कई लोगो को पसंद नहीं आता है, कुछ लोग इसको बहुत कम खाते है क्योंकि उन्हें इसके बारे में पता ही नहीं होता है। लेकिन मशरूम विटामिन डी, विटामिन बी, कॉपर, पोटेशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, मशरूम में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है।मशरूम हृदय स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी है। गर्मियों में मशरूम को अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

खीरे का उपयोग करे :-
खीरे को गर्मियों का सुपरफूड भी कहते है। इसमें 96 प्रतिशत पानी होता है, जो आपके शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है। 100 ग्राम खीरे में केवल 16 कैलोरी होती है और इसमें फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है। खीरे हमेशा पानी से भरपूर होते है जो आपके शरीर को एक अलग ताजगी देते हैं।

अंजीर का उपयोग :-
अंजीर हल्के मीठे और गोल से फल होते है ,जो गर्मियों में आपके लिए काफी अच्छे होते है। अंजीर आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं। अंजीर कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है। ये हड्डियों के लिए भी काफी अच्छे होते है। इनमें प्रीबायोटिक्स होते हैं जो पेट के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखते है। प्रीबायोटिक्स आपके शरीर में रहने वाले स्वस्थ बैक्टीरिया को पोषक तत्व देते है।

यह भी पढ़े:
क्या हैं वो नियम जिन्हें अपनाकर आप भी रह सकते है बीमारियों से दूर
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check