क्या हैं वो नियम जिन्हें अपनाकर आप भी रह सकते है बीमारियों से दूर

बदलती जीवनशैली के चलते हम में से ज्यादातर लोग बीमारियों से घिरे हुए है, तनावपूर्ण जीवन शैली और व्यस्त लाइफस्टाइल के चलते आजकल ज्यादा बीमारियों से दूर रह पाना मुश्किल होता जा रहा है। जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड के इस्तेमाल से हम सभी की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती जा रही है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण बीमारियों से बच पाना मुश्किल हो गया है। समय की कमी के चलते और व्यस्त जीवन के कारण हम अपने लिए समय निकालना भूल गए है। जीवनशैली के कुछ बदलाव और कुछ नियमों का पालन कर हम स्वस्थ और सुरक्षित रह सकते है। आइए जानते है स्वस्थ रहने के क्या है नियम,

पुराने समय से ही सुबह जल्दी उठने की मान्यता रही है जिसके अपने ही फायदे है। ऐसा कहा जाता है की रोजाना सूर्योदय देखने से आप कई प्रकार की बीमारियों से दूर रहते हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह जल्दी उठना बहुत जरूरी है। सुबह उठकर शुद्ध हवा लेनी चाहिए जिससे आपके फेफड़े स्वस्थ रहते है। अगर आप भी बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर अपने दिन की शुरुआत करें।

प्रतिदिन थोड़ा समय ध्यान के लिए जरूर निकालें और  प्रार्थना और ध्यान करने से दिमाग में शांति का एहसास होता है और मन भी शांत रहता है। ये हमारी एकाग्रता बढ़ाने का काम करता है।

रोजाना व्यायाम करने के अपने ही फायदें है। अगर आप स्वस्थ और फिट रहना चाहते है तो एक्सरसाइज आपके लिए एक बेहतर ऊपर है जो आपको बीमारियों से दूर और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। बीमारियों से दूर रहने के लिए हम सभी को थोड़ा समय एक्सरसाइज को भी देना चाहिए।

खाना हमेशा सात्विक होना चाहिए ये आपको स्वस्थ रखने में मदद करेगा। हम सभी खाने के लिए दिन प्रतिदिन लापरवाह होते जा रहे है, जिस वजह से हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खान पान का सही चुनाव करके आप भी स्वस्थ रह सकते है।

अपने आपको हाइड्रेट रखना जरूरी है। शरीर से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में तरल पदार्थों का योगदान महत्वपूर्ण है। स्वस्थ और फिट रहने के लिए पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना बहुत जरूरी है। ज्यादातर कहा जाता है की खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन न करें। खाना खाने के आधे घंटे बाद ही पानी का सेवन करें। इससे पाचन सही रहता है और खाना अच्छे से डाइजेस्ट होता है।

दिन भर की थकान को कम करने के लिए सबसे जरूरी है नींद, स्वस्थ शरीर के लिए गहरी नींद बहुत आवश्यक है। हम सभी को प्रतिदिन 8 घंटे की नींद  जरूर लेनी चाहिए।

यह भी पढ़े:अपनी हंसी को रोककर न करे अपनी सेहत से खिलवाड़