आयकर विभाग की कार्रवाई का सामना कर रही कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी को किसी बाहरी ताकत की मदद की आवश्यकता नहीं है और उसे भारतीय लोकतंत्र तथा न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत का लोकतंत्र और न्यायपालिका बहुत मजबूत है तथा पार्टी काे उन पर पूरा भरोसा है।
श्री माकन कांग्रेस के बैंक खातों पर रोक लगने के बाद अमेरिका के बयान से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रहे थे।कांग्रेस नेता ने कहा,“यह भारत का आंतरिक मामला है और देश का पूरा तंत्र इससे निपटने में पूरी तरह से सक्षम है। हमारी पार्टी को लोकतंत्र और न्यायापालिका पर पूरा विश्वास है तथा हमें किसी बाहरी ताकत के समर्थन एवं मदद की आवश्यकता नहीं है।”
ये भी पढ़े:
आधी आबादी को खुश करने के लिए कांग्रेस ने किये बड़े वायदे, सरकार बनी तो देंगे 50 फीसदी आरक्षण
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check