गायिका शिवानी सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का भोजपुरी गीत ‘भउजी रे फौजी चाही’ रिलीज हो गया है।
भोजपुरी लोकगीत ‘भउजी रे फौजी चाही’ वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को शिवानी सिंह ने गाया है जबकि माही श्रीवास्तव ने इसमें अभिनय किया है।गाने में माही श्रीवास्तव शादी करने के मूड में नजर आ रही हैं। वह अपनी भाभी से फौजी पति की डिमांड कर रही हैं। इस गाने की वीडियो में माही श्रीवास्तव अपनी भाभी से कहती है कि…’खाये का ना दाल भात भुजिया कलउजी चाही, समझ दरद हमर असली मरद हमर भउजी रे फौजी चाही…’
गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि गाने में ननद-भौजाई का प्यार भरा तालमेल बहुत ही प्यारे तरीके से दिखाया गया है। इस गाने में माही अपनी लिए एक फौजी पति की डिमांड अपनी भाभी से कर रही है। उनको फौजी पति चाहिए। इसको को इस गाने में दिखाया गया है। गाना बहुत ही शानदार है। इसे देखे और लाखों व्यूज दें।
गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गीत ‘भउजी रे फौजी चाही’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडिटर दीपक पंडित हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
ये भी पढ़े:
रामचरण के जन्मदिन के अवसर पर गेम चेंजर का पहला गाना जारागंडी रिलीज
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check