बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति सिंगर निक जोनस के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। जहां वह अपने परिवार के साथ भगवान रामलला के दर्शन करेंगी।
अयोध्या पहुंची प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के साथ बेटी मालती मैरी जोनस भी है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी उनके साथ रामलला के दर्शन करने पहुंची हैं।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने के लिए भारत आई हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा लेमन कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, वहीं पति निक जोनस ऑफ व्हाइट कलर के कुर्ता-पजामा में नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने लाल कलर की साड़ी में पहनी हुई हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check