पेय पदार्थों का सेवन सबसे ज्यादा गर्मियों में ही किया जाता है, जिस का सेवन गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुचाता है। गन्ने से ही चीनी व गुड़ बनाई जाती है। गन्ने का रस गर्मियों में सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। यह शरीर को तरोताजा बनाने में मदद करता है। गन्ने का जूस, इसमें कई औषधीय गुण आए जाते है। गन्ना के रस का उपयोग दांतों की समस्या के साथ इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। गन्ने के रस का प्रयोग पीलिया, बदहजमी जैसे बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। गन्ने के रस का प्रयोग त्वचा के लिए भी किया जाता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में कई तरीके से लाभ पहुंचाने में सहायता करते हैं। आइए जानते है गन्ने का रस पीने के फायदे के बारे में,
- गन्ने के रस का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा को बढ़ती है। गन्ने के रस में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो की शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में सहयोगी होता है। कार्बोहाइड्रेट्स शरीर के लिए ईंधन का काम करती है। इसके सेवन से हमें लंबे समय तक ऊर्जावान रहने में मदद मिलती है। साथ ही यह हमारे शरीर को हाइड्रेट और तरोताजा रखने में मदद करता है।
- कैंसर से बचाने में भी गन्ने का जूस पीने के फायदे देखे गए हैं। गन्ने के रस में एक ट्रायसिन नाम का फ्लेवोन पाया जाता है, जो की एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। साथ ही गन्ने का जूस कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में फैलने से रोकता है।
- प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए भी गन्ने का रस फायदेमंद है यह हमको कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाने के कारण ये हमें कई बैक्टीरियल व वायरल संक्रमण से बचाता है।
- गन्ने का रस बुखार में भी लाभदायक माना गया है।बुखार का आना एक रिएक्शन है जो की तब आता है जब हमारा शरीर किसी अन्य बीमारी से लड़ने की कोशिश करता है। ज्यादातर बुखार किसी न किसी संक्रमण के कारण आते हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check