‘ये है मोहब्बतें’ और ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ जैसे शो में नजर आने वाली फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 26.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फोटोज में दिव्यांका को पीले रंग की ड्रेस में देखा जा सकता है।
कम मेकअप और खुले बालों के साथ दिव्यांका कैमरे को देखकर मुस्कुरा रही हैं। उन्होंने अपने लुुक को हूप इयररिंग्स और एक साइड बैग के साथ पूरा किया। एक्ट्रेस दिव्यांका ने धारावाहिक ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से टीवी में शुरुआत की। इस शो के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
दिव्यांका ने शो ‘ये है मोहब्बतें’ से टीवी जगत में बहुत नाम कमाया। एक्ट्रेस ने 2016 में टीवी एक्टर विवेक दहिया से शादी कर ली थी। उन्हें ‘फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 13’ में एक चैलेंजर के रूप में देखा गया था।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check