कई महिलाओं को मासिक धर्म समय पर नहीं होता है. अगर होता भी है तो कभी बहुत कम और कभी ज़रूरत से ज़्यादा होता है. इन अनियमिततओं वजह से कमर दर्द, पीठ दर्द, पेट में चुभन जैसी कई प्रोब्लम्स होती है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप पीरियड्स प्रोब्लम्स से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं.तो आइये जानते है विस्तार से।
पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के उपाय :-
गरमागरम दूध के साथ 5-6 ग्राम अजवायन का सेवन करने से भी लाभ होता है.
गुड़ के साथ काले तिल को पानी में उबालकर दिन में दो-तीन बार पीने से मासिक धर्म खुलकर होने लगता है.
यदि पीरियड नियमित न हो तो 200 ग्राम गाजर का रस सुबह-शाम पानी के साथ पीने से पीरियड नियमित होने लगता है.
दालचीनी का चूर्ण 2-3 ग्राम की मात्रा में पानी के साथ सेवन करने से महिलाओं का पीरियड साफ़ होता है और शारीरिक पीड़ा से छुटकारा मिलता है.
10 ग्राम तिल को 200 ग्राम पानी में उबालें. एक चौथाई रह जाने पर उसे उतारकर उसमें गुड़ मिलाकर पीएं. इससे पीरियड नियमित होता है और पीरियड के दौरान होनेवाला दर्द भी दूर होता है.
यह भी पढ़ें:
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check