गणतंत्र दिवस परेड में ओडिशा की झांकी में शुक्रवार को राज्य में महिला सशक्तीकरण के साथ-साथ इसके समृद्ध हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र को प्रदर्शित किया।झांकी के मध्य भाग में हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला गया और उन्हें नगदी रहित लेनदेन और ई-प्लेटफॉर्म मार्केटिंग में शामिल दिखाया गया था।
इसके साथ ही प्रौद्योगिकी के प्रति महिलाओं के झुकाव की झलक पेश करने का प्रयास किया गया।झांकी पर एक बड़ा छाता लगाया गया था जो ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम के तहत कारीगरों को केंद्र और राज्य सरकार के ”पूरे दिल से” सहयोग मिलने का द्योतक है।
झांकी के पीछे के हिस्से में रघुराजपुर गांव की एक विरासत झोपड़ी को दिखाया गया, जहां महिलाएं पट्टचित्र और मॉस्क तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check