भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने गायक-अभिनेता रितेश पांडेय का नया गाना तोहरा से माल हई पची ना रिलीज हो गया है। तोहरा से माल हई पची ना गाने को रितेश पांडेय ने शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है। इस गाने को मून म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
रितेश पांडेय ने अपने इस गाने को लेकर कहा कि यह एक मस्ती भरा गाना है। इस गाने में मनोरंजन का पूरा मसाला है। गाना हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आयेगा। यह गाना मेरे लिए भी ख़ास है। हमने इस गाने को दर्शकों के सामने लाने के लिए बेहद मेहनत की है, इसलिए उम्मीद करता हू कि यह गाना भोजपुरी के संगीत प्रेमियों को बेहद पसंद भी आये।
उन्होंने कहा कि गाने गीत- संगीत जितना खूबसूरत है, उतना ही लाजवाब इसका म्यूजिक वीडियो है। यह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि अपने दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ही मेरे कर्म का फल है, इसलिए उनको मेरा गाना भाये, यही मेरी चाहत है। तोहरा से माल हई पची ना के म्यूजिक वीडियो में संजना मिश्रा है। गीतकार ढाका धड़कन हैं। संगीतकार ए डी आर आनंद और निर्देशक गोल्डी जयसवाल हैं। संपादक पप्पू वर्मा, संकल्पना छोटन पांडे और डिजिटल हेड विक्की यादव हैं।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check