महाराष्ट्र के नवी मुंबई में तेज रफ्तार से जा रही एक कार की चपेट में आने से 39 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।एनआरआई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार को देर रात नवी मुंबई के उल्वे इलाके में हुई।
उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही कार ने दो पैदल यात्रियों और एक स्कूटर को टक्कर मार दी और बाद में एक कंटेनर ट्रक से जा टकराई।अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में एक पैदल यात्री प्रमोद सिंह की मौत हो गई, जबकि स्कूटर सवार दो भाइयों सहित तीन अन्य घायल हो गए।
उन्होंने कहा कि कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check