आतिश कपाडिय़ा के निर्देशन में बनी खिचड़ी को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था। कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म 2010 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अब 13 बाद खिचड़ी का सीक्वल आ रहा है, जिसके जरिए एक बार फिर प्रफुल की हंसा धमाल मचाने को लौट रही है।
खैर, खिचड़ी 2 का ट्रेलर सामने आ चुका है, जो कॉमेडी से भरपूर है।सामने आए ट्रेलर में हिमांशु के हंसाने वाले चुटकुलों और पारेख परिवार के गुप्त मिशन की झलक दिखाई गई है। खिचड़ी 2 12 नवंबर को दिवाली के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी और फिल्म का सामना सलमान खान की टाइगर 3 से होने वाला है। इसमें सुप्रिया पाठक, अनंग देसाई, राजीव मेहता, जमनादास मजेठिया और निमिषा वखारिया जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
खिचड़ी 2 का निर्माण जमनादास मजेठिया ने किया है।ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह से फिल्म के कैरेक्टर प्रफुल्ल पारेख के साथ एक्स्प्लोरेशन का काम किया गया है. उनके कैरेक्टर के साथ क्रिएटिविटी की गई है और ये क्रिएटिविटी ऐसी है कि उन्हीं के कैरेक्टर के इर्द-गिर्द कहानी को रोचक बनाने की कोशिश की गई है. ट्रेलर देख कर लग रहा है कि फिल्म में परिवर्तन के चक्कर में उसका तहस-नहस नहीं किया गया है बल्कि जबरदस्त ह्यूमर के साथ इसे संवारने की कोशिश की गई है.
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check