शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा…
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए।
सदमे में पति😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
शादी के बाद पहली बार बहू रेसिपी बुक देखकर खाना बना रही थी…
सास (फ्रिज खोलते हुए)- अरे बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहू- मम्मी जी, बुक में लिखा है चीजों को मिलाकर एक घंटा फ्रिज में रख दें।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
छात्र- मैडम, मे आई गो टू टॉयलेट?
टीचर- हिन्दी का पीरियड है, हिन्दी में पूछो।
छात्र- क्या मैं शौचालय चला जाऊं?
अब मैथ के पीरियड में छात्र- 1,2,3,4 सूसू आई बार-बार।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मंटू ऑटो ड्राइवर से बोला- गुरुद्वारा जाओगे?
ड्रॉइवर- हां, बिल्कुल जाऊंगा।
मंटू ने जेब से पॉलिथीन निकाली और ड्राइवर को देते हुए बोला- वापस आना तो मेरे लिए लंगर लेते आना।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
आदमी- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो?
साइकिल वाला- आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check