मजेदार जोक्स: मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर

बच्चा- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी पड़ोसन आंटी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस बंदरिया को परी किसने कहा?
बच्चा- डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज उड़ेगी वो आंटी और साथ में तुम्हारे पापा भी…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

जीजा- तुम्हारी दीदी कह रही थीं कि डिनर में दो ऑप्शन हैं…पर यहां तो एक ही सब्जी है…

साली- ऑप्शन तो अभी भी दो हैं… खाओ या न खाओ…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

मंटू – कल मैंने रॉकेट छोड़ा

तो सीधे सूरज से जा टकराया।
घंटू – क्या बात कर रहा है?
फिर क्या हुआ?
मंटू – फिर क्या?
मेरी पिटाई हुई।
घंटू – किसने मारा?
मंटू – सूरज की मम्मी ने…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी।

साइकिल वाला- भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
आदमी (गुस्से में)- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो?
साइकिल वाला- देखिए भाई साहब आज मेरी छुट्टी है तो मैं साइकिल चला रहा हूं, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं।😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

************************************************************************************

दादा (पोते से)- तेरी टीचर आ रही है, जा छुप जा।

पोता- पहले आप छुप जाओ, आप की मौत के बहाने मैंने 2 हफ्ते की छुट्टी ले रखी है।
दादा बेहोश…😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝

मजेदार जोक्स: ऑनलाइन क्लास लेती बेटी ने पिता से कहा