एक महिला ब्यूटी पार्लर जाती है
महिला- काफी दिनों बाद अच्छा फेशियल हुआ है,
काफी एक्सपीरियंसड लगती हो, पहले कहां काम करती थी तुम?
रिंकी- मैम आज मेरा पहला दिन है, इससे पहले मैं बर्तन मांजने का काम करती थी….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
राजू- यार गोलू कल तेरी बीवी जोर-जोर से क्यों चिल्ला रही थी?
उसकी आवाज मेरे घर तक आ रही थी
गोलू- यार उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड होने की जगह
गलती से OLX पर अपलोड हो गई
राजू- फिर?
गोलू- हद तो तब हो गई जब एक लड़के ने कहा- भाई 1960 का
कबाड़ किसने डाला है….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
गर्लफ्रेंड- कहां हो बेबी?
बॉयफ्रेंड- मोटीवेट कर रहा हूं
गर्लफ्रेंड- क्या कहा?
बॉयफ्रेंड- मतलब अपने एक दोस्त को मोटीवेट कर रहा हूं और
एक घंटे से तेरा वेट कर रहा हूं……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
सोनू- मम्मी में रात को बाथरूम गया तो पता है क्या हुआ?
मम्मी- क्या हुआ?
सोनू- मैंने जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला,
उसमें अपने आप लाइट चालू हो गई
और उसमें से ठंडी-ठंडी हवा आने लगी
मम्मी- अरे तू फ्रिज में सू-सू कर आया….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
मटरू- आपने नर्स बहुत अच्छी रखी है, उसके हाथ लगाते ही मैं ठीक हो गया
डॉक्टर- मैं जानता हूं, थप्पड़ की आवाज बाहर तक आई थी….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पत्नी ने अपने पति को कॉल करके पूछा- क्या कर रहे हो?
पति- ऑफिस में हूं, बहुत बिजी हूं और तुम क्या कर रही हो?
पत्नी- मैकडोनाल्ड रेस्तरां में तुम्हारे बच्चों के साथ बैठी हूं और
बच्चे पूछ रहे हैं कि पापा के साथ ये कौनसी बुआ बैठी है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check