प्रभास की मचअवेटेड फिल्म सालार को लेकर गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. वहीं फैंस के एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है. इस पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म के मेकर्स ने सुपरस्टार को जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां दी हैं.
फिल्म का पोस्टर बेहद शानदार नजर आ रहा है, जहां प्राभस एक नहीं दो नहीं बल्कि कई सारे अवतार में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह पोस्टर खूब वायरल हो रहा है. फैंस उनके इन बेहतरीन लुक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं.हाल ही में खबर आई थी कि सालारÓ के ओटीटी राइट्स बेच दिए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के राइट्स 80 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। अब ऐसे में प्रभास की इस फिल्म ने एस.एस. राजमौली की फिल्म आरआरआर को पछाड़ दिया है। आरआरआर के ओटीटी राइट्स 75 करोड़ में बिके थे।ये फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। सालार में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, जगपति बाबू, श्रीया रेड्डी, गरुड़ राम भी हैं। निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित सालारÓ तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी सहित 5 भाषाओं में रिलीज होने वाली है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check