एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई और कहा-
तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी- कौन-सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
पति को काफी हिचकी आ रही थी
पत्नी ने पति की तरफ घूर कर देखा और बोली-
मैं तो यहां हूं फिर बाहर कौन मरी जा रही है,
तुम्हारे लिए….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
टीचर- नाखून काटने पर खून क्यों नहीं निकलता है?
चिंटू- क्योंकि उसका नाम ही नाखून है
जवाब सुनकर टीचर ने अपना सिर पकड़ लिया……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
डॉक्टर (पति से)- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिन की मेहमान है,
आई एम सॉरी
पति- इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहब,
निकाल लेंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे….😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
शादी से पहले मेरा दोस्त स्टेटस डाला करता था
‘शेर का कोई ठिकाना नहीं होता’
अभी मैंने वीडियो कॉल किया तो भाभी ने उठाया
मैंने पूछा- शेर कहां है?
भाभी बोली- लहसुन छिल रहा है…..😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
एक महिला ने कस्टमर केयर पर फोन करके गुस्साते हुए कहा-
पिछले तीन घंटे से आपकी कंपनी का इंटरनेट नहीं चल रहा है,
बताइए मैं क्या करूं?
कस्टमर केयर- बहनजी तब तक कुछ घर के काम ही कर लो……😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
************************************************************************************
लड़की बस में चढ़ी तो सब सीटें भरी हुई थी
लड़की ने एक सीट पर बैठे लड़के से कहा- प्लीज आप मुझे सीट दे दीजिए
लड़के ने तुनककर पूछा- क्यों दे दूं?
लड़की ने कहा- अरे लड़की खड़ी है, सीट भी नहीं दे सकते क्या?
लड़का बोला- आप मुझसे शादी कर लो
लड़की गुस्से में बोली- किस खुशी में कर लूं
लड़का तुरंत बोला- लड़का कुंवारा घूम रहा है, शादी भी नहीं कर सकती क्या?😆🤣🤣🤣🤣😝😝😝
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check