जिले के जुनावई थाना क्षेत्र में दो भाइयों में शराब को लेकर हुए विवाद के दौरान एक ने दूसरे के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे एक भाई की मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने बुधवार को बताया कि जुनावई थाना क्षेत्र के रूखड़ा पुख्ता गांव में मंगलवार की रात दो भाइयों कालू (30) और कैलाश उर्फ चिम्मन सिंह में शराब को लेकर विवाद हो गया।
उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान कैलाश उर्फ चिम्मन सिंह ने कालू के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे वह घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक, कालू की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर कैलाश उर्फ चिम्मन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check