‘भारत कुमार’ मनोज कुमार की 5 अमर फिल्में, जिन्हें देखे बिना अधूरी है देशभक्ति की बात

बॉलीवुड में देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों पर बनी फिल्मों की बात होती है, तो मनोज कुमार का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। उनका असली नाम हरिकृष्णा गिरी गोस्वामी था, लेकिन सिनेमा प्रेमियों ने उन्हें “भारत कुमार” की उपाधि दी। मनोज कुमार का इसी वर्ष 4 अप्रैल 2025 को 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दीं, जिनमें भारतीय संस्कृति, देशभक्ति और आम आदमी की जद्दोजहद को सजीव रूप से प्रस्तुत किया गया।

आइए जानते हैं उनकी 5 सबसे प्रभावशाली फिल्मों के बारे में, जिन्हें आप OTT प्लेटफॉर्म्स या यूट्यूब पर आज भी देख सकते हैं।

1. शोर (1972)
हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन इसके गाने ‘एक प्यार का नगमा है’ और ‘पानी रे पानी’ आज भी दिलों को छू जाते हैं। इस फिल्म में जया बच्चन और नंदा के साथ मनोज कुमार लीड रोल में थे। फिल्म को उन्होंने निर्देशित और निर्मित भी किया था। यह फिल्म यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध है।

2. रोटी कपड़ा और मकान (1974)
यह फिल्म आम आदमी की बुनियादी जरूरतों को लेकर बनाई गई एक सामाजिक व्यथा कथा है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, जीनत अमान जैसे दिग्गजों ने भूमिका निभाई। ‘हाय हाय ये मजबूरी’ और ‘महंगाई मार गई’ जैसे गाने आज भी प्रासंगिक लगते हैं। यह फिल्म भी यूट्यूब पर फ्री में उपलब्ध है।

3. पूरब और पश्चिम (1970)
इस फिल्म में भारतीय संस्कृति बनाम पश्चिमी प्रभाव को दर्शाया गया है। मनोज कुमार ने फिल्म का निर्देशन, निर्माण और अभिनय खुद किया। फिल्म का गाना ‘भारत का रहने वाला हूं’ आज भी देशप्रेम जगाता है। इसे भी यूट्यूब पर फ्री में देखा जा सकता है।

4. उपकार (1967)
देश के किसानों की हालत और बलिदान को दर्शाती इस फिल्म में ‘मेरे देश की धरती’ जैसा देशभक्ति गीत अमर बन गया। इस फिल्म को भी मनोज कुमार ने लिखा, निर्देशित और अभिनीत किया था। यह फिल्म यूट्यूब पर मुफ्त में उपलब्ध है।

5. क्रांति (1981)
भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित यह फिल्म मनोज कुमार और दिलीप कुमार की ऐतिहासिक जोड़ी को दिखाती है। फिल्म में ‘जिंदगी की ना टूटे लड़ी’ जैसा गाना हर दिल की आवाज बना। यह फिल्म भी यूट्यूब पर फ्री में देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें:

मानसून में भीग गया लैपटॉप? घबराएं नहीं, इन 7 तरीकों से बचाएं बड़ा नुकसान