US President Donald Trump (L) chats with Russia's President Vladimir Putin as they attend the APEC Economic Leaders' Meeting, part of the Asia-Pacific Economic Cooperation (APEC) leaders' summit in the central Vietnamese city of Danang on November 11, 2017. / AFP PHOTO / SPUTNIK / Mikhail KLIMENTYEV (Photo credit should read MIKHAIL KLIMENTYEV/AFP/Getty Images)

पुतिन की तारीफ से नाराज़गी तक: ट्रंप का रूस पर यू-टर्न क्यों

डोनाल्ड ट्रंप, जो कभी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तारीफों के पुल बांधते नहीं थकते थे, अब रुख बदलते नजर आ रहे हैं। कभी उन्हें “स्ट्रॉन्ग लीडर” कहने वाले ट्रंप, अब पुतिन को “कठोर और चालाक” कहकर हमला कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ट्रंप ने अब यूक्रेन को हथियार भेजने का एलान भी कर दिया है। साथ ही रूस को 100% टैरिफ की धमकी भी दे डाली है।

🇺🇸 वादों का बोझ, नाकाम कोशिश
ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि वे सत्ता में आते ही रूस-यूक्रेन युद्ध एक दिन में खत्म करवा देंगे। लेकिन व्हाइट हाउस में वापसी के महीनों बाद भी कुछ खास नहीं हुआ।
ट्रंप को अब लगता है कि वो अपना वादा निभाने में विफल हो रहे हैं — और यह बात उन्हें राजनीतिक रूप से भारी पड़ सकती है।

पुतिन से फोन पर बात, फिर भी नतीजा शून्य
ट्रंप ने हाल ही में व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की।
उन्होंने बताया –

“मैंने मेलानिया को बताया कि मेरी पुतिन से शानदार बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद खबर आई कि एक और यूक्रेनी शहर पर हमला हो गया।”

इस अनुभव ने ट्रंप को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि पुतिन अब उनके कहने से नहीं रुकने वाले।

“मैं उन्हें हत्यारा नहीं कहूंगा, लेकिन…”
पुतिन पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए ट्रंप ने कहा:

“मैं यह नहीं कहना चाहता कि वो हत्यारे हैं, लेकिन वो बेहद कठोर इंसान हैं। उन्होंने कई लोगों को बेवकूफ बनाया है। लेकिन मैं अब बेवकूफ नहीं बनूंगा।”

रूस को अल्टीमेटम और टैरिफ की धमकी
ट्रंप ने अब रूस को चेतावनी दी है —

“अगर 50 दिनों के भीतर युद्ध नहीं रुका, तो जो देश रूस से सामान खरीद रहे हैं, उन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दूंगा।”

साथ ही उन्होंने यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई तेज करने का भी फैसला किया है।

यह भी पढ़ें:

फायदे के साथ खतरा भी लाता है काला नमक, जानिए कैसे