अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में भूकंप के दो शक्तिशाली झटकों में 1,000 से अधिक लोगों की मौत के कुछ ही दिनों बाद बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गयी।
भूकंप के झटके आज सुबह स्थानीय समयानुसार लगभग 05:10 बजे हेरात शहर से 28 किमी उत्तर में महसूस किए गए।स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटकों से 100 से अधिक लोग घायल हो गए है और उन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
अफगानिस्तान के लोग शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप से अभी उबर भी नहीं पाए कि उन्हें आज सुबह फिर से भूकंप के तेज झटकों का सामना करना पड़ा है। हाल ही में आए भूकंप के बाद उनके घर नष्ट हो जाने के बाद कई लोग खुले मेंसो रहे थे।
सहायता एजेंसियों ने कहा है कि कंबल, भोजन और अन्य आपूर्ति की भी कमी है।अफगानिस्तान अक्सर भूकंप से प्रभावित होता रहा है। यह विशेषकर हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला में यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check