5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अनार, फायदे की जगह हो सकता है सेहत को नुकसान

लाल रसीले दानों वाला अनार खाना हर किसी को पसंद होता है. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है. अनार में विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-के, फाइबर, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर रखने में मदद करते हैं।लेकिन इतने सारे फायदों के बावजूद कुछ लोगों को अनार का सेवन करने से बचना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए अनार का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। अधिक मात्रा में अनार का सेवन करने से शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं किन लोगों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए?

लो ब्लड प्रेशर के मरीज-जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें अनार का सेवन करने से बचना चाहिए. दरअसल, अनार की प्रकृति ठंडी होती है, इसलिए यह शरीर में रक्त संचार को धीमा कर देता है। इससे रक्तचाप बहुत कम हो सकता है।

खांसी से पीड़ित लोग- वायरल या कफ की समस्या से पीड़ित लोगों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है, जिससे सर्दी-खांसी की समस्या बढ़ सकती है। अधिक मात्रा में अनार का सेवन करने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है।

कब्ज या गैस की परेशानी- कब्ज या गैस की समस्या से परेशान लोगों को भी अनार का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, अनार की तासीर ठंडी होने के कारण उसे पचाने में दिक्कत होती है। ऐसे में, इसका सेवन करने से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। इससे कब्ज और गैस की परेशानी बढ़ सकती है।

मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोग- जो लोग किसी भी तरह की मानसिक समस्या से पीड़ित हैं और इसके लिए दवा भी ले रहे हैं, उन्हें अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इससे केमिकल रिएक्शन हो सकता है, जिसका दिमाग पर बुरा असर पड़ सकता है।

एलर्जी की समस्या- एलर्जी की समस्या से पीड़ित लोगों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। खासकर, जिन लोगों को त्वचा की एलर्जी होती है। दरअसल, अनार खाने से शरीर में खून बढ़ता है, जिससे शरीर पर लाल चकत्ते पड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

बाल झड़ने की समस्या को तुरंत कंट्रोल करेगा ये घरेलू नुस्खा, जानिए कैसे रोकें