दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड ने पुनित पटेल को अमेरिका के लिए कंपनी का अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है।
कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वह उत्तरी अमेरिका में जायडस की सभी इकाइयों के व्यवसाय संचालन का काम संभालेंगे। पटेल अमेरिका में न्यू जर्सी स्थित पेनिंगटन में समूह के कार्यालय में पदस्थ रहेंगे।
जायडस लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक शार्विल पटेल ने कहा, ‘‘एक अनुभवी तथा सफल कारोबारी के तौर पर पुनीत जायडस का नेतृत्व करने के लिए स्वास्थ्य सेवा और दाव उद्योग में अपने समृद्ध तथा विविध अनुभव का इस्तेमाल करेंगे।”
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check