बिग बॉस 17 से यूट्यूबर सनी आर्या उर्फ तहलका को बाहर कर दिया गया है। उन्हें घर के सदस्य अनुराग कुमार के साथ विवाद के बाद घर से जाने को कहा गया। वहीं इस बारे में सनी आर्या का कहना है कि यह एक “सामान्य धक्का”था। साथ ही कहा कि वह शो में माैजूद अपने दोस्त अरुण महशेट्टी को याद कर रहे हैं।
निष्कासन पर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए तहलका ने कहा, “ये निष्कासन मेरे लिए झटका है। सबसे अच्छा रिश्ता बन गया था, निराश हूं, बिग बॉस सर को सॉरी बोलता हूं। मेरी नजर में वो एक सामान्य धक्का था, कुछ समझ ही नहीं आया क्या हुआ। छोटी सी गलती हुई है, घर वाले शायद सरप्राइज हो जायेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, “बहुत उम्मीद थी मुझसे उनको। हमने घर में मनोरंजन करने के लिए सब कुछ किया है। मुझे मेरा भाई (अरुण) जो अंदर मिला उसे बहुत मिस कर रहा हूं। मैं नहीं चाहता हूं मेरे भाई पर आगे कोई उंगली उठाए, या मेरे जाने के बाद वो अकेला पड़ जाए। इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर आने का मौका किस्मत वालों को मिलता है, और मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब मानता हूं कि मुझे ये मौका दिया गया।”
तहलका आगे अरुण का एक लिखा हुआ पत्र दिखाते हैं, जिसे उन्हें घर से बाहर लाने की अनुमति दी गई थी, जिसमें कहा गया था, “मैं जीतकर आया हूं, ये मेरी अनमोल ट्रॉफी है। हम दोनो ने एक दूसरे के लिए पत्र लिखे, और उस टास्क में हम जीते थे। ये मेरे घर के अंदर के सबसे यादगार पलों में से एक था।” तहलका को कृष्णा अभिषेक द्वारा होस्ट किए जाने वाले ‘बिग बज’ पर बात करते देखा जाएगा।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check