पंजाब के कपूरथला जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां आम आदमी पार्टी के युवा नेता सुखबीर सिंह (28 साल) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुखबीर सिंह का शव उनकी कार से मिला है। सुखबीर सिंह पुत्र अवतार सिंह गांव गिल थाना सदर नकोदर के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह कल गांव डल्ला (सुल्तानपुर लोधी) में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था।रात करीब साढ़े 11 बजे हलका भुलथ में किसी राहगीर ने देखा कि एक कार रोड से नीचे उतरी हुई है। राहगीरों ने सुखबीर का फोन खंगाला और उसके घर पर फोन किया।
सूचना मिलते ही भुलथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।एसएचओ सरजिंदर सिंह ने बताया कि राहगीर सुखबीर को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत का कारण पता नहीं चला है। पोस्टामार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता लगाया जा सकता है।
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check