राखी सावंत को विवादों में रहना शुरु से पसंद है. चाहे उनकी प्रोफेशनल लाइफ हो या फिर पर्सनल लाइफ ड्रामा क्वीन हमेशा अपनी हरकतों और बड़बोलेपन की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं. हाल ही में राखी ने अपनी बायोपिक के लिए आलिया भट्ट और विद्या बालन से संपर्क करने का दावा किया है.
राखी सावंत की बायोपिक में नजर आएंगी आलिया भट्ट या विद्या बालन?
राखी की जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं है और उनकी बायोपिक कहां से शुरू हुई और कैसे खत्म हुई, यह दिलचस्प होगा. लेकिन फिल्म में आलिया या विद्या बालन का काम करना राखी के लिए सपने जैसा है. एयरपोर्ट पर जब राखी से पैप्स ने पूछा कि वह कहां जा रही हैं, तो जवाब में उन्होंने कहा कि मेरी बायोपिक लॉन्च हो रही है.
आगे उन्होंने कहा मैं तो चाहती थी कि मैं खुद एक्ट करूं, लेकिन मेरी बायोपिक में आलिया या विद्या बालन बहुत अच्छा एक्ट करेंगी. ये दोनों ही बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेसेस हैं. बता दें कि अगर राखी सावंत की बायोपिक आती भी है तो इसमें उनकी लाइफ के स्ट्रगल को दिखाया जाएगा. राखी की इस बात को सुनकर फैंस का रिएक्शन भी सामने आया है.
फैंस ने उड़ाया राखी का मजाक
एक यूजर ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘आलिया तेरी औकात के बाहर है, उसका नाम भी मत ले.’ वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘इसको हॉस्पिटल ले जाओ कोई’. राखी को अक्सर अपनी हरकतों के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, फिर भी वह रुकती नहीं हैं.
अपनी बायोपिक के लिए आलिया और विद्या बालन के होने का दावा करने वाला राखी सावंत का यह वीडियो सभी का ध्यान खींच रहा है और नेटिज़न्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और कई लोग दावा कर रहे हैं कि उन्हें डॉक्टर की ज़रूरत है और उन्हें बकवास बोलना बंद कर देना चाहिए.
यह भी पढे –
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check