लौकी का उपयोग सदियों से भारतीय व्यंजनों में किया जाता रहा है। इसके व्यंजन लोगों को बहुत पसंद आते हैं. लौकी एक आसानी से पचने वाला भोजन है, इसे रोगियों को देने से उन्हें ऊर्जा मिलती है और यह आसानी से पच जाती है। इसके अलावा लौकी से कई तरह की रेसिपी भी बनाई जा सकती हैं.आयुर्वेद में लौकी को सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है. कई बीमारियों में लौकी का जूस पीने की सलाह दी जाती है. लेकिन, कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या लौकी का जूस रोजाना पिया जा सकता है. आइए डाइटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि रोजाना लौकी का जूस पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं।
लौकी का जूस रोज पीने के नुकसान –
विषाक्तता का खतरा- लौकी का जूस रोज पीने से कुकुर्बिटासिन टॉक्सिटी का खतरा बढ़ जाता है। लौकी में नेचुरल रूप से कुकुर्बिटासिन यानी कुछ कड़वे एंजाइम्स पाए जाते हैं, यदि इनका सेवन अधिक कर लिया जाए तो इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते है। ऐसे में उल्टी, पेट दर्द, दस्त और कुछ मामलो में जान का जोखिम भी हो सकता है।
पाचन क्रिया खराब होना- लौकी अपनी हाई मात्रा में पानी पाया जाता है, जो इसे हाइड्रेटिंग सब्जी बनाती है। यदि आप जूस के रूप में इसका बहुत अधिक सेवन करते हैं, तो यह पाचन संबंधी परेशानी का कारण बन सकता है। अत्यधिक पानी के सेवन से दस्त, सूजन और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
ब्लड शुगर का लेवल अनियंत्रित- लौकी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है, इस वजह से इसे डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन कुछ लौकियों में नेचुरल शुगर हो सकती है, जिसके सेवन से ब्लड शुगर का लेवन अनियंत्रित हो सकता है। इससे व्यक्तियों को अन्य परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
किडनी पर दबाव पड़ना- लौकी के जूस का रोजाना पीने आपकी किडनी पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है। जूस में पानी की अधिक होने की वजह से व्यक्ति में पेशाब उत्पादन अधिक हो सकता है। यदि, किडनी पर दबाव अधिक होता है, तो इससे किडनी की समस्या हो सकती है।
एलर्जी का खतरा होना- कुछ लोगों को लौकी के जूस से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में रोजाना लौकी का जूस पीने से एलर्जिक रिएक्शन हो सकते हैं। इससे खुजली, पित्ती और कुछ मामलो में चेहरे, होंठ और गले में सूजन की समस्या हो सकती है।
एक्सपर्ट के अनुसार लौकी की सब्जी और जूस बनाने से लौकी टेस्ट करके देख लेना चाहिए कि कहीं वह कड़वी तो नहीं है। यदि वह कड़वी हुई, तो ऐसे में उसका सेवन बिल्कुल न करें। साथ ही ऐसे लौकी को जानवरों को भी न खिलाएं। लौकी खाने के बाद किसी भी तरह की समस्या होने पर आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और इसका जूस पीने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
यह भी पढ़ें:
इन 5 चीजों के साथ मिलाकर कभी न खाएं लौकी, बिगड़ सकती है सेहत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check