एक तरफ जहां शाहरुख ख़ान की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म जवान दुनियाभर में डंका बच रहा है वहीं दूसरी तरफ लंदन में ‘जवान’ देखने गए लोगों के साथ कुछ ऐसा हुआ जो शायद आपने पहले कभी नहीं सुना होगा. सहर रशीद नाम की एक मेकअप आर्टिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर पूरी घटना का वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बता रही हैं कि ‘जवान’ देखने के बाद जब लोग थिएटर के बाहर निकले तो गुस्से में थे. सहर ने इसके पीछे की वजह भी बताई है.
क्यों गुस्से में निकले दर्शक?
सहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पति के साथ ‘जवान’ देखने देखने जाने के लिए काफी एक्साइटेड नज़र आ रही हैं. वीडियो के कैप्शन में सहर ने बताया कि वो फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंची थीं. लेकिन थिएटर में एक कांड हो गया….
वीडियो में सहर कहती हैं ‘ये क्या बकवास है.दोस्तों आप मेरे पीछे जो लाइन देख रहे हैं ये सब लोग रीफंड के लिए खड़े हैं. वीयू सिनेमा ने सीधे फिल्म का दूसरा पार्ट पहले प्ले कर दिया और फिल्म खत्म कर दी. 1 घंटा 10 मिनट में और उसके बाद लिखा इंटरवेल.हम लोग सोच में पड़ गए कि विलेन मर गया अब इंटरवेल कैसे हो सकता है? बाद में हमें पता चला कि इन्होंने पहला पार्ट चलाया ही नहीं इन्होंने इंटरवेल के बाद वाला पार्ट ही चलाया है. ऐसा मेरी जिंदगी में पहली बार हो रहा है.’वीडियो के एंड में सहर ने जानकारी दी है कि थिएटर से उन्हें रीफंड दिया गया और एक टिकट मुफ्त दी गई. वीडियो में सहर ने शाहरुख खान को भी टैग किया है.
अब कलेक्शन की बात करें तो शाहरुख की फिल्म ने दुनियाभर में 574 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 6 दिन में 347 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
यह भी पढे –
अगर कंधों में हो रहा ज्यादा दर्द तो यह नॉर्मल बात नहीं, इस खतरनाक बीमारी का हो सकता है संकेत
Navyug Sandesh Hindi Newspaper, Latest News, Findings & Fact Check